फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर होगा सुभाष मितल ग्रुप व सतीश बंसल ग्रुप में मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले तीन साल से लंबित आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में इस बार 2011 की तर्ज पर सुभाष मित्तल ग्रुप व सतीश बंसल ग्रुप एक बार फिर आमने-सामने होंगे। करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों वाली संस्थाओं का संचालन करने वाली समिति के चुनाव कॉलेजियम में होने हैं। जिसके लिए पूर्व प्रधान सुभाष मित्तल ने शहर भर से संस्था से जुड़े लोगों को बुलाकर चुनाव लड़ने का एलान कर सर्वसम्मति की सभी तरह की बातों पर पूर्ण विराम लगा दिया।
शनिवार दोपहर को अपने आवास पर पूर्व प्रधान सुभाष मित्तल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से आरकेएसडी संस्था पूरी तरह से पतन की ओर जा रही है। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संस्था को बचाने के लिए चुनाव लडने के लिए सामने आए हैं। यहां ना भाजपा, ना इनेलो, ना कांग्रेस। केवल संस्था प्रेमी एकत्रित हैं। उनके नाना द्वारा समाज के सहयोग से स्थापित इस संस्था में वे आरकेएसडी स्कूल, आरकेएसडी स्कूल सीवन व बीएड कॉलेज के संस्थापक रहे हैं। उनके नाना ने संस्था के लिए धन, मकान सब कुछ न्यौछावर कर किराये के मकान में रहना पसंद किया था। उनके समय में इसे मिनी यूनिवर्सिटी कहा जाने लगा था। लेकिन अब संस्था हित में चुनाव लडने का फैसला करना पड़ा। जनता के सहयोग से इस बार सभी 21 कॉलोजियम में उनका ग्रुप चुनाव लड़ेगा और 21 में से 18 कॉलेजियम जीतकर संस्था की सेवा करेंगे। सर्वसम्मति के नाम पर कुछ परिवारों ने ना केवल इस बार बल्कि इससे अगले चुनाव के लिए भी अपने नाम फाइनल कर रखे हैं। जिस कारण उन्हें चुनाव लडने का फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन

भावुक हुए मित्तल:-मीडिया से बातचीत में जब मित्तल ने संस्था के लिए लाला केवल कृष्ण, राधाकिशन और किशोरी लाल सर्राफ जैसे दानियों की बात याद कर कहा कि इन लोगों ने उस जमाने में अपने गल्ले संस्था के लोगों के सामने खाली कर दिए थे तो वे भावुक हो गए।
कुछ परिवारों ने बांट लिए कॉलेजियम, तो कैसी सर्वसम्मति? उनके साथ धर्मप्रकाश मित्तल, प्रवीण चौधरी ने कहा कि सोमवार को उनके ग्रुप के सभी 21 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रविवार को कॉलेजियम के उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। कुछ परिवारों ने कॉलेजियम बांट लिए तो सर्वसम्मति कैसे बनती। कुछ परिवार संस्था को अपने कब्जे में रखना चाहते हैं।
इस अवसर पर उनके साथ मुकेश निरवानी एडवोकेट, ईश्वर कोलिया, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश जैन, प्रवीण चौधरी, बीरभान जैन, धर्मबीर कैमिस्ट, राकेश कुमार सर्राफ, विष्णु भगवान मित्तल, योगेश मित्तल, अजय गुप्ता एडवोकेट सहित शहर भर से काफी लोग मौजूद थे।
सतीश बंसल ग्रुप ने भी की बैठक, कहा-आज करेंगे कॉलेजियम के उम्मीदवारों का खुलासा
शनिवार शाम सतीश बंसल ग्रुप ने भी बैठक की। बैठक में तय किया गया कि रविवार दोपहर को पूरे ग्रुप व समर्थकों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें 21 कॉलेजियम के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर उनका एलान किया जाएगा। सुभाष मित्तल ग्रुप के आरोपों पर सतीश बंसल ने कहा कि संस्था को पहले भी संस्था प्रेमियों ने तरक्की के रास्ते पर ला दिया था। अब एक बार फिर सक एकजुट होना होगा। संस्था पर कब्जा करने की बात करने वाले साथियों को सोचना चाहिए कि चुनाव लड़ें या ना लड़ें। लेकिन बेतुके लांच्छन ना लगाएं। संस्था पूरे समाज की है। रही बात कुछ परिवारों में सीटें बंटवारें की तो इसके लिए दूसरे ग्रुप के साथ 10 दिनों से बातचीत चलती रही। कोई रास्ता नहीं निकला। किसी परिवार में बंटवारा नहीं हुआ है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा जाएगा। रविवार दोपहर को उनके समय में किए अकादमी, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर, भर्तियों जैसे कार्यों का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार शाम को हुई बैठक में हरियाणा वन विभाग में चेयरमैन अरुण सर्राफ, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम सुंदर बंसल, प्रो. पीसी मित्तल, संस्था में पूर्व महासचिव रह चुके अनिल शोरेवाला, जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, पूर्व सचिव नरेश शोरेवाला, पूर्व महासचिव साकेत मंगल, महेश मंगल, विपिन गोयल, नवनीत गोयल, सुनील चौधरी, दीपक गार, सरल शांत मंगल, अरुण शोरेवाला, प्रो. बीडी गुप्ता, रामनिवास जैन, सुरेश करोड़े वाले, जिप्पी शोरेवाले, अनूप बंसल, चंद्रगुप्त शोरेवाले, विनोद कौलिया, सुरेंद्र कौलिया, अशोक कौलिया, सुशील बंसल, राम चौधरी आदि लोगों ने भाग लिया।

दोनों रह चुके हैं पूर्व में प्रधान : सुभाष मित्तल दो बार तो सतीश बंसल एक बार प्रधान रह चुके हैं। सुभाष मित्तल के नाना सेठ मक्खन लाल द्वारा इस संस्था का शुभारंभ किया गया था। वहीं सतीश बंसल भी लंबे समय से संस्था के प्रशासनिक कार्य से जुड़े हुए हैं। 2011 के चुनाव में सतीश बंसल गुट ने सभी पदों पर विजय हासिल करते हुए सुभाष मित्तल ग्रुप को पराजित किया था।
70 के दशक से अब तक संस्था इन लोगों के नेतृत्व में रही
वर्ष 1974 से 1982 तक पूर्व वित्तमंत्री लाला चरणदास शोरेवाला
1982 से 1985 -युधिष्ठिर कुमार मंगल
1985 से 1991 लाला चरणदास शोरेवाला
1991 में प्रशासक
1993 से 1996 तक सुभाष मित्तल
1996 से 1999 तक ईश्वर कौलिया
1999 से 2002 तक अनिल शोरेवाला
2002 से 2005 युधिष्ठिर कुमार मंगल
2005 से 2011 तक सुभाष मित्तल
2011 से 2015 तक सतीश बंसल
अगस्त 2015 से अब तक प्रशासक...।
आज भरे जा सकेंगे नामांकन
राष्ट्रीय विद्या समिति की प्रबंधन समिति के चुनावों के लिए रविवार को होने वाले नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया हेतु कालेज परिसर में प्रशासक कक्ष में कार्यालय स्थापित किया गया है। जहां 7 व 8 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव अधिकारी तहसीलदार के निर्देशानुसार ङ्क्षप्रसिपल डा. ओ.पी. गर्ग ने कक्ष स्थापित कर वहां कालेज के उप-प्राचार्य डा. कृष्णलाल सहित डा. गगन मित्तल, अनिल गुप्ता अधीक्षक के साथ कमल मित्तल व मनोज गर्ग की तैनाती की गई है जो कल नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। शनिवार को 21 उम्मीदवार नामांकन फार्म भरने के लिए लेकर गए हैं।
विज्ञापन

प्रबोध बिंदलिश ने बताया कि इन उम्मीदवारों में कॉलोजियम नंबर 1 के लिए 2 नामांकन फार्म, 2 के लिए 2, कॉलोजियम 6,7,8,9 व 11 के लिए 1-1, कॉलोजियम 12 के लिए 2, 15 के लिए 1, 16 के लिए 2, 17 के लिए 2, 18 के लिए, 19 के लिए 3 व 20 के लिए 1 नामांकन पत्र दिया गया है। 7 व 8 जनवरी को नामांकन पत्र प्रात: 10 बजे से बाद दोपहर 3:30 तक दाखिल होंगे जबकि 9 जनवरी को 11:30 मिनट के बाद छंटनी का कार्य होगा और 10 जनवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 3:30 मिनट तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह यदि जरूरी हुए तो आवंटित होंगे। इसके बाद 12 जनवरी का दिन चुनाव प्रचार के लिए मुकरर रहेगा तथा 14 जनवरी को मतदान होगा। 10 हजार से अधिक विद्यार्थी कर रहे हैं शिक्षा ग्रहण:-आरकेएसडी पीजी कॉलेज, आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज, आरकेएसडी संध्याकालीन कॉलेज, आरकेएसडी बीएड कॉलेज, आरकेएसडी स्कूल सीवन, आरकेएसडी स्कूल में करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन संस्थाओं का संचालन करने वाली राष्ट्रीय विद्या समिति के 3714 सदस्यों द्वारा 21 कॉलेजियम में यह चुनाव होना है। एक कॉलेजियम से 1 सदस्य चुनकर आएगा।


फिर होगा सुभाष मित्तल ग्रुप व सतीश बंसल ग्रुप में मुकाबला
आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव के लिए सुभाष मित्तल ग्रुप ने संस्था से जुड़े गणमान्य लोगों को बुलाकर किया चुनाव लडने का ऐलान
कहा-सभी कॉलेजियम पर लड़ेेंगे चुनाव, कुछ परिवारों ने खुद ही बांट लिए कॉलेजियम
दूसरे पक्ष सतीश बंसल ग्रुप ने भी किया ऐलान
कहा-बेतूके लांच्छन ना लगाएं, जिन्हें चुनाव लडना हैं, चुनाव लड़ें
10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की संस्था के चुनाव होने हैं 14 जनवरी से, रविवार को होना है नामांकन
फोटो संख्या-28, 29, 30, 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें