विधवा महिला के पशुओं को कार में डालकर ले गए चार युवक
सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को किया काबू, दो दिन का रिमांड हासिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विधवा महिला के पशुओं को जबरदस्ती कार में डालकर ले जाने के मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। जिसका पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना सिविल लाइन के एएसआई शमशेर सिंह की टीम ने वार्ड नंबर-एक वाल्मीकि बस्ती असंध जिला करनाल निवासी लाड़ी को धारा 379बी तहत गिरफ्तार किया गया है। जनकपुरी कॉलोनी निवासी विधवा महिला मुर्ती देवी की शिकायत पर 17 दिसंबर को दर्ज मामले अनुसार कॉलोनी में सफाई का कार्य करने वाले बुधराम ने सुबह के समय उसके पास फोन किया कि गली नंबर 7 उसके सुअरों को चार लड़के कार में डाल रहे हैं। महिला जब अपने पुत्र व भाई के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी 3 सुअर लाद चुके थे। जिन्होंने उनको देखकर गाड़ी स्टार्ट कर ली। महिला ने गाड़ी के आगे खड़ा होकर वाहन रुकवाने की कोशिश की तो आरोपी साइड मारते हुए मौके से फरार हो गए। पीआरओ ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी लाड़ी का सोमवार को अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।