फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवो का दौरा कर जसिया में होने वाली जाट महारैली का दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवो का दौरा कर जसिया में होने वाली जाट महारैली का दिया न्योता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 26 नंवबर को रोहतक के जसिया में होने वाली जाट महारैली को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व जिला प्रधान प्रवीन सरपंच किच्छाना ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया की सोमवार को प्योदा, हरसोला, सोंगल, माजरा, सेरधा नरड़, सेगा, सिसला-सिसमोर, पाई, भाणा, करोड़ा, सोंगरी-गुलियाणा सहित अन्य गावो का दौरा किया। उन्होंने बताया की इस महारैली में जाट समाज से जुड़े सभी खेल जगत की हस्तियां, उद्योगपति, राजनीतिक घरानो के लोग, विदेशो से जाट समाज के बुद्धिजीवी, गांवों से सभी प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे व जसिया पहुंचकर सर छोटू राम के समाज की शिक्षा के क्षेत्र में समाज को ऊपर उठाने का काम करेंगे। जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना ने बतया कि सरकार बार-बार समाज से वायदाखिलाफी कर रही है जो जाट समाज सहन नहीं करेगा तथा 26 नंवबर को जसिया से सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान करेंगे। इस दौरान कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेवारी सरकार कि होगी। उन्होंने बताया कि 26 नंवबर को सुबह 8 बजे कैथल जिला से लोग राजौंद अनाजमंडी में एकत्रित होकर काफिले के रूप में जाट महारैली में पहुंचेगे। इस अवसर पर भले राम सरपंच करोड़ा, सज्जन सिंह ढुल पाई, कर्म सिंह सरपंच भाणा, कैप्टन बलजीत भाणा, जोगिया करोड़ा, बलबीर सिसला, अमरनाथ, संदीप कुकरकंडा, मिया सिंह सरपंच जाजनपुर, मा अजमेर हरसोला, मंगत सोंगल, होशियारा प्योदा, राजा कसान, सोनू बांगड़ सोंगल, प्रेम मालिक, पंजाब देबन सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो नंबर-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें