फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जनता की जुबान से अब मोदी नाम फिसलता जा रहा है : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की जनता की जुबान से अब मोदी नाम फिसलता जा रहा है : हुड्डा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। जिस प्रदेश का मुखिया ही अनुभवहीन हो वह प्रदेश की जनता का हित कैसे कर सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की करनी व कथनी में दिनरात का फर्क है। जो कहते है बिना सोचे समझे बोल देते है। जबकि मुख्यमंत्री को हर बात सोच समझ कर कहनी चाहिए। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गांव पबनावा में देर सायं जसमहिंद्र पबनावा के निवास पर उसके भाई के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहे। हुड्डा ने कहा कि देश की जनता की जुबान से अब मोदी नाम फिसलता जा रहा है। जिसका परिणाम पंजाब चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार से सहज ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात व हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता के करीब पहुंच चुकी है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के मिशन 2019 को कांग्रेस ने 2017 में ही उखाडना शुरू कर दिया है। देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। भविष्य में जनता भाजपा के किसी प्रकार के बहकावे में आने वाली नही है। आने वाले समय में जनता कांग्रेस को वोट देकर भाजपा से हिसाब चुकता कर लेगी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव सुलतान सिंह जडौला भी मौजूद रहे।

फोटो संख्या-40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें