नपा कार्यकारी चेयरमैन ने पार्कों का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले सप्ताह डीसी सुनीता वर्मा द्वारा चिल्ड्रन पार्क व जवाहर पार्क के निरीक्षण में मिली खामियों को दूर ना करने पर एमई को सस्पेंड किए जाने के बाद अब पार्कों के दिन फिरते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद के कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा ने अधिकारियों के साथ रविवार शाम पार्कों का दौरा कर विकास परियोजनाएं शुरू करवाईं।
थरेजा ने बताया कि यहां पेयजल, स्ट्रीट लाइटों सहित बेंचों, म्यूजिक सिस्टम सहित कई जगहों का दौरा कर आवश्यक जानकारी हासिल की गई है। पार्क में डीसी के निर्देश पर 14 लाख के 3 टेंडर छोड़े जाएंगे, जिनसे रखरखाव होगा। म्यूजिक सिस्टम, बस अड्डे की ओर से गेट के लिए 9 लाख का टेंडर, किले की ओर से रास्तों को पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए बंद किए जाने का फैसला लिया गया है। यहां 1 हजार पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। गेट के बाहर पार्किंग के लिए भी जगह देख ली गई है। पानी की सुविधा के लिए नलकों को ठीक करवा दिया गया है। झूलों की मरम्मत के लिए 2.5 लाख रुपये से टेंडर छोड़ दिया गया है। इस अवसर पर उनके साथ एमई आरके वर्मा, जेई संजीव धीमान, प्रदीप कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो संख्या 13 व 14