फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों को सेवामुक्त करने के विरोध में अतिथि अध्यापक संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि अध्यापक संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अतिथि अध्यापकों की ट्रांसफर व नव नियुक्ति से प्रभावित टीजीटी व जेबीटी का समायोजन न करने तथा टीजीटी का वर्कलोड होते हुए भी बिना किसी विभागीय आदेश अध्यापकों को सेवामुक्त करने के विरोध में हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग करते की कि जिस भी अधिकारी, प्राधानाचार्य, मुख्यध्यापक ने बिना मार्ग दर्शक के वर्कलोड होते हुए भी सेंवा मुक्त किया है। उसके खिलाफ विभागीय कारवाई की जाए व लगभग पिछले 12 दिनों से सेवा मुक्त हुए अतिथि अध्यापकों को समायोजित किया जाए व जेबीटी के अनुभव प्रमाण पत्र शीघ्र जारी किए जाए। जिला प्रधान मास्टर सुभाष चंद ने बताया कि गुहला के अंगोंध में 6 से 10, 16 सेक्शन होते हुए भी गणित के दो अध्यापकों को रिलिवा किया गया। इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खंरका, कलायत, करोड़ा, बाता, सजूमा, बड़सीकरी, कमालपुर सहित दर्जनों ऐसे स्कूल है जहां 6 से 10 कक्षा से पूर्व वर्कलोड होते हुए भी उच्चाधिकारियों से बिना मार्ग दर्शन लिए दर्जनों अतिथि अध्यापकों से उनका रोजगार छीना गया है। जबकि 3581 बेस्ट टीचर जिसमें गणित, हिंदी और सामाजिक अध्ययन के गेेस्ट टीचरों को सुप्रीम कोर्ट से स्टे है। हर बार अतिथि अध्यापकों को बली का बकरा बनाया जाता है। जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है। इस मौके पर राम रति, ईश्म, कृष्ण, विनोद, देवेद्र, गुलशन चुघ, नरेंद्र, राज, सरोज, कविता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें