अनाज मंडी का विवाद का पटाक्षेप
कैथल। नई अनाज मंडी में धान खरीद पर आढ़तियों में बोली को लेकर हुए विवाद का पटाक्षेप हो गया है। सुबह आढ़ती एसोसिएशन ने हड़ताल आहूत की थी। लेकिन करीब एक घंटे बाद हड़ताल खोल दी गई। सुबह एसोसिएशन की नई मंडी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति ने निर्णय लिया गया कि अगर अवैध खरीद का आरोप लगाने वाले पक्ष ने शाम तक एसोसिएशन की बैठक में आकर अपना पक्ष नहीं रखा तो उक्त आढ़ती का सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा। इसके बाद खरीद शुरू कर दी गई। शाम को एसोसिएशन की फिर से बैठक हुई। इस बैठक में आढ़ती लापजतराय सिंगला के भाई सहित अन्य आढ़तियों ने उनका पक्ष रखा और भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद न होने की जिम्मेवारी ली। जिस पर मंडी प्रधान सुरेश चौधरी, जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला व अन्य आढ़तियों ने दोनों पक्षों को एकजुट करवाकर पुलिस चौकी में दी गई शिकायतों को वापिस लेने के लिए कहां। जिसके बाद दोनों पक्ष मंडी आढ़तियों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी शिकायतें वापिस ली। बैठक के बाद बातचीत करते हुए सुरेश चौधरी ने कहा कि मंडी में आपसी भाईचारा हमेशा पूर्व की तरह कायम रहेगा। बैठक में भाग लेने वालों में देवीदयाल गर्ग, रामिनवास किच्छानिया, रामनिवास मित्तल, बीरभान जैन, सतीश जैन, रामनिवास जैन, राजकिशन मित्तल, देसराज बंसल, राधेश्याम पाडला, जसमेर ढांडा, धर्मपाल कठवाड़, अमित कंसल सहित भारी संख्या में आढ़ती मौजूद थे।
आढ़ती लाजपतराय सिंगला ने कहा कि उनकी ओर से मामला निपट गया। वे कहीं बाहर गए हैं।