फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में घुसकर सरकारी संपति का नुकसान करने के प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली घर में कर्मचारियों संग हाथापाई, एसडीओ से अभद्रता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी के बिजली घर में घुसकर कुछ लोगों ने कर्मचारियों संग हाथापाई की, एसडीओ से भी अभद्रता की गई। यही नहीं आरोपियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। एसडीओ की शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिजली निगम पूंडरी के एसडीओ रवि काजल ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव सांच निवासी बाबू राम शर्मा और कई अन्य लोग 11 सितंबर को उनके कार्यालय में आए और आते ही उनसे झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने आते ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कार्यालय को आग लगाने की धमकी दी और उन्हें जातिसूचक शब्द भी बोले। एसडीओ ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले नरेश कुमार व सुरेश कुमार के डेरे पर विजिलेंस करनाल की टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान टीम को 16 केवी का एक ट्रांसफार्मर अवैध रूप से चलता हुआ मिला था। विजिलेंस टीम ने इस संबंध में कार्रवाई की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार को आरोपी कार्यालय में पहुंचे और उनके साथ और जेई जयपाल, जेई धर्मपाल के साथ हाथापाई करने लगे और कार्यालय को आग लगाने की धमकी दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान 2 उपभोक्ता भी मौके पर मौजूद थे। जिनके सामने आरोपियों ने इस पूरी घटना का अंजाम दिया। एसडीओ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई हरकत न करे। पूंडरी पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच डीएसपी जोगिंद्र सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें