फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई करवाने के लिए उठाए पुख्ता कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों की सफाई के लिए लगाए अस्थाई कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गंदे पानी की निकासी के नालों में पड़ी गंदगी से उठने वाली बदबू व बरसात में ओवरफ्लो से अब निजात मिलती नजर आ रही है। पालिका प्रशासन द्वारा गंदे पानी की निकासी के नालों की पुख्ता सफाई करवाने की न केवल व्यवस्था की है बल्कि इसे धरातल पर उतारने का कार्य भी शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह श्रीकपिल मुनि रोड पर नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। निरीक्षण कर रहे पालिका में तैनात कर्मचारी सोमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर के सभी नालों की सफाई के लिए 15 के करीब अस्थायी कर्मचारी कुछ दिनों के लिए रखे गए है। गोगा माड़ी पर वार्षिक मेला होने के कारण नालों की सफाई करवाने का कार्य कपिल मुनि रोड से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें