फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी कालेज का बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएसडी कालेज बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी पीजी कालेज का बीए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। अनिल कुमार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज में अव्वल रहने का गौरव हासिल किया। जबकि वंशिका 83.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय और निशा 83 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज में तीसरे स्थान पर रही। बीए प्रथम सेमेस्टर में 45 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया तो शेष बच्चे भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। कालेज प्रशासिका एवं एसडीएम मनदीप कौर ने अव्वल रहने वाले बच्चों के लिए बधाई संदेश भेजा और इन्हें और मेहनत करके विश्वविद्यालय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने की सलाह दी। कालेज के प्राचार्य डा. ओपी गर्ग ने अव्वल रहने वाले बच्चों तथा मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाली छात्राओं को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए इसी जज्बे के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल ने कहा कि बीए प्रथम सेमेस्टर में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को शीर्ष पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित भी करवाया जाएगा। मेरिट लिस्ट में आने वाली मौजूद अन्य बेटियों कविता, नेहा, नीतू, कल्पना व सोनम को भी बधाई देते हुए कहा कि यह कक्षा किसी भी महाविद्यालय में एक बुनियाद की तरह होती है जिसकी मजबूती विद्यार्थी को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित करती है और छात्र-छात्राएं स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में इसी तरह से कालेज का नाम रोशन करते हुए सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं। इस मौके पर प्रो. अशोक अत्री सहित अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें