फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन आरोपियों ने 80 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चीका थाना में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भागल निवासी शीशपाल ने बताया कि वह अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए वर्ष 2019 में अंबाला गया था। उसे वहां पर भिवानी के ढाणी निवासी आरोपी नरसिंह मिला। आरोपी ने कहा कि उसका साला महेंद्रगढ़ के सौहला निवासी यशपाल विदेश भेजने के काम करता है। वे तेरे को दुबई भेज देंगे। वहां पर तेरी अच्छी आमदनी होगी। आरोपी से उसकी एक लाख 20 हजार रुपये में विदेश भेजने की बात हो गई। इसके बाद आरोपी ने आधे रुपये पहले मांगे व बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात हुई। उसने चार अप्रैल 2019 को आरोपी के खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए।
विज्ञापन

उसके बाद तीस हजार रुपये व कागजात यशपाल को दस्ती रेलवे स्टेशन दादरी पर नगद दिए थे। काफी समय तक आरोपी यशपाल व नर सिंह ने उसे विदेश नहीं भेजा। पैसे भी वापस नहीं किए। उसके बाद वह आरोपी यशपाल के घर महेंद्रगढ़ गया, तो वहां पर यशपाल का भाई हिम्मत सिंह व यशपाल की पत्नी लक्ष्मी मिली। उन्होंने धमकी देकर कहा कि अगर दोबारा से रुपये मांगने आया तो जान से मार देंगे। इस बाद वह पैसे लेने के लिए आरोपी नरसिंह के घर गांव चांग सुरता में गया। वहां नरसिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पैसे वापस देने से मना कर दिया। दोनों आरोपियों ने उससे 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। चीका थाना के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नर सिंह, हिम्मत सिंह व यशपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें