फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर थाना पुलिस ने फ्रांसवाला रोड स्थित एक दुकान में छापेमारी कर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 हजार 650 रुपये और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना शहर पुलिस टीम ने सूचना पर आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इनमें चंदाना गेट निवासी जयकिशन, रिंकू, बलविंद्र, शिव नगर निवासी जोगिंदर, शक्ति नगर निवासी राकेश, सुंदरान मोहल्ला निवासी राजकुमार, राबरिया मोहल्ला निवासी गौरव तथा गैबी साहब कॉलोनी निवासी चिमन लाल शामिल थे। पुलिस ने शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

गढ़ी नजीर में खेत से ट्रांसफार्मर चोरी

कैथल। गढ़ी नजीर गांव में चोर एक किसान के खेतों से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। चोरी हुए ट्रांसफार्मर की कीमत 82 हजार 800 रुपये बताई गई है। बिजली निगम गोला के उपमंडल अभियंता राहुल यादव ने बताया कि 2 फरवरी की रात चोरों ने किसान इंदर सिंह के खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। सहायक उपनिरीक्षक बलजीत ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें