कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सातवां स्थान हासिल कर कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रबंधक समिति प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को बधाई दी। सिमरन ने 320 में से 276 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सातवां स्थान हासिल किया और एक बार फिर से सभी का मस्तक गर्व से ऊंचा किया। संवाद