कैथल। जिला पुलिस ने फरवरी माह में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 मामलों में 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 18.72 लाख रुपये की चोरीशुदा जनसंपत्ति बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि संपत्ति संबंधी 18 मामलों में 44 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे 18.71 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चूरा पोस्त, डोडा पोस्त, गांजा, अफीम, चरस और हेरोइन बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के 15 मामलों में 15 आरोपी काबू किए गए, जिनसे 68 बोतल देशी शराब, 122 बोतल हथकड़ी शराब और 820 लीटर लाहन बरामद हुआ। अवैध हथियार के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार कर तीन देसी पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए गए। संवाद