फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 77 हजार 618 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में अब 77 हजार 618 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है। डीसी ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों की ओर से अब तक कुल 77 हजार 618 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। जिला में गेहूं की कुल आवक में से 42 हजार 305 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने, 28 हजार 173 हैफेड और सात हजार 140 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन ने खरीदा है। उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 1763 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 1593 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 1716 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 820 मीट्रिक टन, बाउपुर मंडी में 281 मीट्रिक टन, भागल में 2160, भूसला मंडी में 1630 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 24 हजार 543 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 443, गोहरां में 655, हाबड़ी मंडी में 1012 मीट्रिक टन, कैलरम में 60 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 1767 मीट्रिक टन, कैथल नई अनाज मंडी में 10 हजार 888 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 10 हजार 600 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 2275 मीट्रिक टन, कम्हेड़ी अनाज मंडी में 234 मीट्रिक टन, कांगथली में 1291 मीट्रिक टन, क्योड़क में 373 मीट्रिक टन, पाई 2684, पूंडरी में 2754 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 1360 मीट्रिक टन, रामथली में 2310 मीट्रिक टन, रसीना में 524 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 1252 मीट्रिक टन, सीवन में 2630 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें