फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविर में 75 युवाओं ने किया रक्तदान

Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। दिवंगत महंत कौलदास की पुण्य स्मृति में श्रीतीर्थ मटौर में रक्तदान शिविर के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हवन के बाद रक्तदान शिविर में 75 युवाओं ने रक्तदान किया। इन युवाओं को महंत सुमेरदास ने बैज लगाकर सम्मानित किया। मटौर के 10वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहीद भगत सिंह स्कूल के विद्यार्थी छाए रहे। अरमान प्रथम, योगेश को दूसरा और संयुक्त रूप से अंशु व खुशी को तीसरा स्थान मिला। प्रथम रहने वाले को 5100, द्वितीय को 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वालों को 1100-1100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। सामूहिक भंडारे में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक तौर पर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें