फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेष अभियान में 75 वाहनों के चालान

Thu, 29 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 19 से 25 जनवरी तक चलाए गए विशेष अभियान में 75 वाहनों का चालान किया गया। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 25, ध्वनि प्रदूषण करने के 3, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 42 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। एसपी उपासना ने बताया कि ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें