फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किट प्रतियोगिता में कैथल के ओएसडीएवी स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में सोमवार को शिक्षा विभाग एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि एसपी वसीम अकरम व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव तरणजीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीसी ने शुभारंभ से पहले कानूनी साक्षरता के हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर किए और लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम में दस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के करीब 500 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पहले दिन की प्रतिस्पर्धाओं में कुल 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षा विभाग के एजुसेट सिस्टम के माध्यम से सभी विद्यालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है तथा यू-ट्यूब के माध्यम से भी इन प्रतियोगिताओं का प्रसारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, स्लोगन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, स्किट, पेंटिंग, कविता, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और डॉक्यूमेंट्री आदि शामिल हैं।
डीसी ने कहा कि वर्तमान समय में कानूनी साक्षरता का महत्व बढ़ गया है। हमें अपने दायित्व को निभाते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी को न्याय मिले और हमें अन्याय को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों को कानूनों की जानकारी प्रदान करने से कानूनों का विस्तार समाज में होगा तथा आम जन भी कानूनों की जानकारी से अवगत होकर उनका लाभ उठा सकेगा। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला परियोजना संयोजक सुदेश सिवाच, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय, सभी खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम पुनिया, परणिता मधोक, रामकुमार, सुदर्शन शर्मा व गिरिश, विभाग के नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, अशोक भट्ट, सुनील नैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम : पहले दिन की प्रतिस्पर्धा में भाषण प्रतियोगिता में करनाल की आंचल प्रथम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भिवानी की सुषमा प्रथम, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में हिसार की याचिका प्रथम, पेंटिंग में फतेहाबाद की बबीता प्रथम, वाद विवाद प्रतियोगिता में गुरुग्राम की सीरत यादव प्रथम, स्लोगन में झज्जर का विशाल प्रथम, कविता प्रतियोगिता में झज्जर की अर्चना प्रथम, स्किट प्रतियोगिता में कैथल का ओएसडीएवी स्कूल प्रथम, निबंध लेखन में झज्जर की वर्षा प्रथम व डॉक्यूमेंट्री में कैथल के शंकर सिंह पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें