शहीद सैनिक सहायता कोष के लिए बाल चैरिट्री मेला आयोजित
राजौंद। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में शहीद सैनिक सहायता कोष के लिए बाल चैरिट्री मेला आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल प्राचार्य रोमिता शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके माता पिता के बचपन के खेल दिखाना और खिलाना था ताकि वह आज के और पुराने समय में होने वाले खेलों को जान सके। उन्होंने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण पहेलिया, फिट्टों, बॉक्सिंग, स्टेज शो रहे। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्या रोमिता शर्मा ने बताया कि मेले में दो लक्की ड्रा के परिणाम भी निकाले गए जिसमें थल गांव के मनमीत और अमनिंद्र, राकेश, पूनम ने लक्की ड्रा जीता। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।