फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात करने के नाम पर खरीदा था धान, 1.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्यात करने के नाम पर खरीदा था धान, 1.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने शक्ति भोग फूड्स समाना बाहू के डायरेक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चावल निर्यात करने के लिए पूंडरी अनाज मंडी से खरीदी गई हजारों क्विंटल धान की एवज में 1 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान न होने पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग फूड्स समाना बाहु के डायरेक्टर सहित 12 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी पुरानी अनाज मंडी दुकान नंबर 30 निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह आढ़ती काम करता है। वर्ष 2010 में सिद्धार्थ व केवल कृष्ण कुमार उनके पास आए और उन्होंने स्वयं को शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड का डायरेक्टर बताया और कहा कि उनकी कंपनी चावल का निर्यात करती है और वे पूंडरी मंडी से चावल खरीदना चाहते हैं। वे मंडी एसोसिएशन की सभी शर्तों अनुसार धान खरीदेंगे और उसी अनुसार भुगतान भी करेंगे। आरोपी ने फर्म मै. संजय ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से धान खरीदने के बदले एक प्रतिशत कमीशन देने की बात कही थी। आरोपी उधार में धान खरीदते गए, लेकिन भुगतान नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने वर्ष 2014 में कहा कि उन्हें विदेश से चावल निर्यात करने का एक बड़ा ऑर्डर मिला है और उसे पूरा करने के लिए मदद मांगी। आरोपी ने चावल खरीदने से पहले कहा था कि वह ब्याज सहित पूरी पेमेंट 31 मार्च तक कर देंगे। आरोपी ने पूंडरी मंडी से धान खरीदकर विदेश में भेज दिया। लेकिन हमें अभी तक भुगतान नहीं किया। यहां से खरीदी गई धान का 1 करोड़ 22 लाख 41 हजार रुपये व टीडीएस का 7 लाख 17 हजार रुपये बकाया है। जैसे ही वे दिल्ली स्थित कार्यालय में सिद्धार्थ कुमार के पास गए तो आरोपी ने पिस्तौल तानकर कहा कि अगर पैसे मांगे तो जान से मार देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केवल कृष्ण कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सुनंदा, दिव्यार्थ कुमार, तरूण कुमार, प्रवीन वी पारिख, गुरबचन दास, राजीव ओबराय, धर्मेंद्र जोशी, संदीप मिश्रा, सुनित सागर एवं अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें