फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्लान 2031 में किया गया बदलाव, 3 नए सेक्टर बनेंगे शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्लान 2031 मेें किया गया बदलाव, 3 नए सेक्टर बनेंगे शहर में
विज्ञापन

अभी तक 33 सेक्टर की थी प्लानिंग, 5 लाख की आबादी के हिसाब से की गई प्लानिंग
अंबाला रोड, ढांड रोड के आस-पास की गई 3 नए सेक्टरों की प्लानिंग
डीसी ने बैठक में दी जानकारी
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक बार फिर से जिले में प्लान 2031 में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा एक एजेंसी को इसके लिए ठेका दिया गया था। डीसी धर्मबीर सिंह ने एक बैठक में बताया कि कैथल शहर के प्लान 2031 को नए तरीके से विकसित किया गया है। जिसमें 3 नए सेक्टर और जोड़ दिए गए हैं। नया डेवलपमेंट प्लान 2031 जीआईएस व गूगल के आधार पर डिजिटल तैयार किया गया है, जिसमें कुछ सड़कों, जगहों तथा आबादी क्षेत्रों में बदलाव हुआ है। नए प्रारूप में सभी विभागों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को इस प्रारूप में समायोजित किया गया है। वर्ष 2031 के नए प्लान में कैथल शहर में 31ए, 32ए तथा 33ए नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे।
जिलास्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं डीसी धर्मबीर सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में नगर के विकसित प्लान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पहले 3 लाख की आबादी से तैयार हुआ था प्लान-2031 : उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में जो प्लान बनाया गया था, उसे तीन लाख की आबादी को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया गया था, जबकि इसके बाद 2014 में 4 लाख 65 हजार आबादी के मद्देनजर प्रारूप तैयार किया गया था। अब वर्ष 2031 का लक्ष्य रखते हुए नया प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें 5 लाख की आबादी को शामिल किया गया है।
इन स्थानों पर विकसित होंगे तीन नए सेक्टर : शहर में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर 3 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। जिसमें 31ए करनाल रोड से अंबाला रोड के बीच, 32ए व 33ए अंबाला व कुरूक्षेत्र रोड के बीच में विकसित किए जाएंगे। नए प्रारूप में आबादी क्षेत्र को बढ़ाया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग नए प्रारूप के अनुरूप कार्य करें और अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग से तालमेल बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2007 व 2014 में प्रारूप को मैनुअल बनाया गया था, लेकिन अब इस प्रारूप को जीआईएस, गूगल बेस पर बनाकर डिजिटलाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद : एडीसी सतबीर कुंडु, नगराधीश श्री विजेंद्र हुड्डा, जिला नगर योजनाकार अधिकारी अनिल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, कार्यकारी अभियंता राजकुमार, कुलदीप, आशीष कुमार, जिला वन अधिकारी राजीव, सत्यवान के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें