जिले के सभी रेलवे अंडरपास के ब्लॉक्स बदलने का कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रेलवे की ओर से वीरवार को कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर जिला में स्थित सभी रेलवे अंडरपास पर ब्लॉक्स बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया। इन ब्लॉक्स को बदलने के लिए रेलवे की ओर से पंजाब के भठिंडा से दो क्रेन मशीनें भेजी गई हैं। जो नए बस स्टैंड के समीप स्थित भैणी माजरा में जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले रेलवे अंडरपास पर ब्लॉक्स बदल रही हैं। यह कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक के मजबूत होने के बाद ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी।
ब्लॉक्स बदलने के कार्य के कारण 16 दिनों तक बंद हैं दो ट्रेन
रेलवे की ओर से अंडरपास पर किए जाने वाले ब्लाक्स बदलने के कार्य के कारण 16 दिनों तक ट्रेंनों को बंद किया गया है। जिसमें सुबह 10.04 मिनट पर कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली 54039 व दोपहर को 01.40 मिनट पर जींद की ओर जाने वाली 54040 नंबर ट्रेन बंद है।
जिले में बनाए गए हैं सात अंडरपास
जिला में कुरुक्षेत्र व जींद की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर रेलवे की ओर से कुल सात अंडरपास बनाए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक रणधीर सिंह नैन ने बताया कि हाल ही में रेलवे प्रशासन की ओर से नरवाना कुरुक्षेत्र मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई गई है। जिसके चलते स्पीड बढ़ाने व अंडरपास पर रेल लाइन को मजबूत करने के उद्देश्य से सातों ही अंडरपास पर मेंटेनेंस के कार्य के तहत ब्लॉक्स बदलने का कार्य किया जा रहा है। यह अंडरपास कलायत में ब्रहाम्णीवाला, कुतुबपुर, शहर में देवीगढ़ रोड, नए बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह कॉलोनी, ग्योंग, टीक में स्थित है।