गुड़ के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे
कैथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों में गुड़ के चार सेंप लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. बलङ्क्षवद्र गर्ग ने कहा कि हरियाणा कमिश्नर के आदेशानुसार सेंपल लिए गए हैं और सैंपल लेने की कार्रवाई एक साथ पूरे हरियाणा में चलाई गई है। कैथल से लिए गए सैंपल को सील करके जांच के लिए लेब में भेजा गया है। सेंपल फेल पाए गए तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सहायक सतपाल, चालक जोङ्क्षगद्र ङ्क्षसह उपस्थित थे।