फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चंदाना में सोमवार से बस की मांग को लेकर की जाएगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चंदाना में सोमवार से बस की मांग को लेकर की जाएगी भूख हड़ताल
विज्ञापन

महिलाओं ने बैठक करके लिया फैसला
रोडवेज की बस का आवागमन कर दिया गया है बंद, बच्चों सहित परेशान हैं लोग
फोटो नंबर 35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव चंदाना में भीम सिंह बैनीवाल के मकान पर महिलाओं की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता फूली देवी ने की। जनवादी महिला समिति की जिला सचिव सावित्री रोहेड़ा ने कहा कि नए बस स्टैंड पर 31 दिसंबर को क्रमिक अनशन में महिलाएं भाग लेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी बस सेवा लोगों का अधिकार है। सरकारी बस सेवा महिलाओं के लिए सुरक्षित है। कन्वीनर कमेटी में केलो देवी, बाली देवी, बेदो, मुकेश देवी को नियुक्त किया गया। जिला सचिव सावित्री रोहेड़ा व केलो देवी ने कहा इस क्रमिक अनशन में 31 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं भाग लेगी।
विज्ञापन

गांव की महिलाएं भूख हड़ताल में बारी बारी से भाग लेंगी। समिति का कहना है कि इस बारे में अलग-अलग अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई भी सुनवाई को तैयार नहीं हैं। बसों के आने के कारण स्कूली बच्चों को तो परेशानी हो ही रही है। साथ में लोगों को कैथल आने-जाने के लिए परेशानियों का सामनाकरना पड़ रहा है। इसीलिए अब महिलाओं ने फैसला लिया है कि वे गांव में भूख हड़ताल शुरू करेंगी। ताकि गांव में बसों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें