भाजपा सरकार अपने वायदे भूली
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव रोहेड़ा में वाल्मीकि संघर्ष समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राममेहर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव कैलाश चंद क्योड़क ने शिरकत की। बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वायदे भूल गई है। भाजपा ने 2009 व 2014 चुनाव में वाल्मीकि समाज के साथ जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नही किया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता से पहले कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो हम जो वर्ग एस सी के आरक्षण से वंचित रहता है उसे अलग से आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में वाल्मीकि समाज के सम्मेलन किया जाएगा जिसमें भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश, राजेश, बलराज, मुकेश, जितेंद्र, तेजा, रिंकू सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।