फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी की सरकार बनते होगा किसानों का कर्जा माफ: दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी की सरकार बनते होगा किसानों का कर्जा माफ : दिग्विजय
विज्ञापन

फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव खेडी गुलाम अली में जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश वाल्मीकि खेडी द्वारा जनसभा आयोजित की गई। जिसमें इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा और कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है और जनता दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी किसानों का कर्जा माफ व बुढ़ापा पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी। बेरोजगारों को रोजगार, जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर भरत सिंह, मान सिंह, नर सिंह सरपंच, सुरेश वाल्मीकि खेडी, ज्ञान सिंह, पिरथी सीडा, जगदेव सिंह, अहल सिंह, प्रीतम आर्य, बलकार, भूरा राम, प्रेम, राजेश, हरदीप सिंह, कृष्ण, सुलतान, भूपेन्द्र सिंह, शेर सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें