फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार गीता जयंती उत्सव के तहत वृद्धकेदार सरोवर की प्ररिक्रमा व गीता आरती का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार गीता जयंती उत्सव के तहत वृद्धकेदार सरोवर की प्ररिक्रमा व गीता आरती का आयोजन
विज्ञापन

फोटो संख्या-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गीता जयंती उत्सव में पहली बार वृद्धकेदार सरोवर की परिक्रमा व गीता आरती आरती का आयोजन होगा। साथ ही प्रदर्शन लगाकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने जिले की सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं का आह्वान किया कि वे 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में अपना पूरा सहयोग दें तथा बढ़चढ़ कर इस महोत्सव में शामिल हों। आम जनता भी गीता जयंती महोत्सव के साथ जुड़कर इसे भव्य व सफल बनाएं। भाई उदय सिंह किला परिसर, पेहवा चौक से कमेटी चौक व विद्ञ्चयार तीर्थ भी 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक रंग-बिरंगी लाईटों से जगमगाएगा।
विज्ञापन

एडीसी मंगलवार को लघु सचिवालय में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों हेतू जिला की धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। तीन दिवसीय आयोजन भाई उदय सिंह किला परिसर में 16 से 18 दिसंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के तीनों दिन सायं साढ़े 5 बजे वृद्धकेदार तीर्थ की परिक्रमा व गीता आरती का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सभी इच्छुक संस्थाओं को स्टाल लगाने हेतू जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। यह स्टाल केवल धार्मिक कार्य के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे किला परिसर में प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ होगा तथा इस मौके पर हवन भी करवाया जाएगा। सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर 16 से 18 दिसंबर तक विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति बिखेरते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 17 दिसंबर को प्रदर्शनी जारी रहेगी तथा सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएगी। सायं 3 से 4 बजे तक आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में विभिन्न विभागों व पुलिस विभाग के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सायं कालीन सांस्कृतिक संध्या में सायं 6 बजे गीता के अमर संदेश से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें ध्वनि एवं प्रकाश शो भी शामिल होगा। अंतिम दिन 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक प्रदर्शनी जारी रहेगी तथा आरकेएसडी कॉलेज हाल में 10 से 12 बजे तक आम जनता के लिए गीता के संदेश पर आधारित संगोष्ठि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा खंड स्तर पर भी 16 से 18 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, उप जिला शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह, एमई राजकुमार शर्मा, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों में सतपाल गुप्ता, दिनेश पाठक, सोनू शर्मा, सत्यनारायण मित्तल, अनिल मित्तल, सोमदत कौशिक, सुषम कपूर, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, विनोद गोयल, नरेश चावला, महेंद्र सैनी, अभिषेक, दीपक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें