बारीक धान के भाव में आई मंदी के चलते धान की आवक में आई कमी
गत वर्ष की तुलना में कपास व धान दोनों की आवक अब तक हुई काफी कम
फोटो संख्या-34
कलायत। गत दिनों बारीक धान के भाव में एकाएक आई कमी के कारण अनाज मंडी में धान की आवक में कमी हो गई। कम दामों को ध्यान में रखते किसानों ने पूसा 1121 के साथ बासमती धान का घर पर ही भंडारण करना शुरू कर दिया है। मंडी व्यापारी शमशेर ङ्क्षसह खरक पांडवा, ऋषिपाल कौलेखां, राजा राम सहारण, पूर्व मंडी प्रधान धर्मवीर गोयल, मियां ङ्क्षसह, अशोक बंसल, श्याम लाल गर्ग, जोरा ङ्क्षसह मटौर, पवन कुमार का कहना है कि मंडी में पूसा धान के भाव 3,600 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल के पास पहुंच गए थे। जिसके चलते धान की आवक भी पूरी तरह बनी हुई थी। गत दिनों बारीक धान के भावों के साथ साथ कपास के दामों में भी गिरावट लगातार बनी रही। लगातार गिरे दामों के कारण से मंडी में पूसा 1121 के साथ बासमती व कपास की आवक कम बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मंडी में आज के भाव पूसा 1121, 35 सौ रुपये, बासमती धान 4300 व कपास का भाव 5400 प्रति ङ्क्षक्वटल के आसपास रहा।
मंडी आढ़त एसोसिएशन प्रधान जयदीप राणा ने कहा कि मंडी में भाव का उतार चढ़ाव चलता ही रहता है। यहां से बारीक धान खरीद प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में कई स्थानों पर भेज रहे है।