प्रदेश में 20 हजार लाइब्रेरियन बेरोजगारी की मार झेल रहे है-मांगेराम
पूंडरी। हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मांगेराम कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र शौकीन के नेतृत्व में हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन के लाइब्रेरियन सभी विधानसभाओं में विधायक मंत्रियों को ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा की लाइब्रेरी की स्थिति से अवगत करवा चुके हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग चुके हैं, लेकिन आज तक मिलने का समय नहीं मिला। लाइब्रेरी प्रोफेशन बिल्कुल बंद होने की कगार पर है, क्योंकि 1982 से आज तक हरियाणा में लाइब्रेरियन की नियुक्ति नहीं हुई है। लाइब्रेरी प्रोफेशन को पैसे कमाने का जरिया बना रखा है। सरकार को जब लाइब्रेरियन की नियुक्ति नहीं करनी है तो यह कोर्स क्यों करवाया जाता है। हरियाणा सरकार लाइब्रेरियन की हर स्कूल में नियुक्ति न करके पिछली सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही है और हरियाणा मे लाइब्रेरियन का कोर्स कर चुके विद्यार्थी दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं।