बैठक में महिला कमेटी का किया गठन
गांव बलवंती से अनिल नंबरदार की धर्मपत्नी पूर्व सरपंच संसार देवी को बनाया गया महिला कांग्रेस हल्का उपाध्यक्ष
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव व कैथल नगर परिषद चेयरमैन सीमा कश्यप और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिल कौलिया ने गांव बलवंती में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस मीटिंग में बलवंती गांव से महिला कांग्रेस की एक कमेटी गठित की गई। मीटिंग में मौजूद सैकड़ों महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के निशान से सुशोभित चुनरियां सीमा कश्यप व उर्मिल कौलिया द्वारा भेंट की गई। इस मीटिंग में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महिलाओं ने सीमा कश्यप और उर्मिल कौलिया का फूल मालाओं से स्वागत किया।
सीमा कश्यप व उर्मिल कौलिया ने कहा कि आज दिन प्रतिदिन महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और अनाचार से सारा प्रदेश सदमे में है। इस अवसर पर राजेश जागलान, सुदेश देवी, संतोष कुमारी, माया देवी, पिंकी, उर्मिला, शिमला, अंगूरी, अंग्रेजो, श्योना, सरोज, धनपति, गीता, मेशो देवी, विद्या रानी, महिन्द्रो, रेखा, माया कश्यप, ओमपति, प्रभा, बंतो, महिमा सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।