किसानों के सहयोग व कुशल प्रबंधन से सहकारिता संस्थाएं हासिल कर सकती हैं लक्ष्य : कंवर सिंह
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कंवर सिंह ने सहकारी चीनी मिल में आयोजित जिला स्तरीय सहकारी दिवस कार्यक्रम में कहा कि किसानों के सहयोग और कुशल प्रबंधन से सहकारी संस्थाएं सहकारिता के उन लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकती है, जिनके लिए सहकारी समितियों का गठन किया गया था। सभी के सहयोग से ग्रामीण आंचल का सर्वांगीण विकास भी संभव है।
कंवर सिंह 65वें सहकारी सप्ताह के दौरान हरकोफेड के सहयोग से चीनी मिल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं, रियायतों व सहायता की जानकारी देने के साथ-साथ सहकारों को अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। सहकारी समृद्घि के लिए सहकारी समितियों एवं प्रबंधन का आपसी सहयोग आवश्यक है। गन्ना प्रबंधक रामपाल सिंह ने किसानों को मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर मुख्य लेखाधिकारी कैलाश चंद्र, श्रम कल्याण अधिकारी अचलवीर सिंह, गन्ना अधिकारी देशराज सिंह, सतपाल सिंह, हरमीत सिंह, सहित मिल के अधिकारी, कर्मचारी तथा किसान मौजूद रहे।