फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर गांव पिंजुपूरा में तनाव, घर के बाहर नाका लगाकर गंदा पानी रोकने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी निकासी को लेकर गांव पिंजुपूरा में तनाव, घर के बाहर नाका लगाकर गंदा पानी रोकने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव पिंजुपूरा में पानी की निकासी की समस्या ग्रामीणों के लिए आफत बनी है। पानी निकासी का कोई समाधान नहीं होने पर ग्रामीण नाके लगाकर गंदा पानी घरों के आगे ही रोकने को मजबूर हैं। गंदे पानी को लेकर कई बार ग्रामीणों में आपसी झगड़ा तक हो चुका है और तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सरपंच प्रतिनिधि तरसेम, ग्रामीण रामकिशन, संदीप, राजा राम, हरि सिंह, शमशेर, राजेश, संजू ने बताया कि गांव का गंदा पानी पहले हेड़ी वाला तालाब में जाता था लेकिन वह ओवरफ्लो हो चुका है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण बिना बरसात के भी गलियां तालाब का रूप ले लेती हैं। तालाब के साथ लगते घरों के आस पास गंदा पानी जमा हो जाता है। गंदे पानी के ठहराव के कारण जहां बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं मच्छर, कीट आदि विषैले जीवों के कारण गांव में गंभीर रोग फैले हुए हैं। गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिस प्रकार से गांव में तनाव के कारण आपसी टकराव की स्थिति बनी है। उसे देखते हुए किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द किया जाएगा समाधान : एसडीएम
एसडीएम जगदीप सिंह ने कहा कि गांव पिंजुपूरा की पंचायत द्वारा निकासी को लेकर समस्या बताई गई है। समस्या के जल्द समाधान को लेकर पंचायती राज विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। गांव के गंदे पानी की निकासी का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें