फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 3714 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका 1121 धान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में 3714 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका 1121 धान
विज्ञापन

फोटो नंबर-26
पूंडरी। अनाज मंडी में 1121 धान की आवक जोरों पर है। वीरवार को भी करीब 7 हजार बोरी धान की आवक रही। सुबह लगभग 11 बजे जब बोली शुरू हुई तो मीडियम धान की ग्राहकी न होने से अपेक्षाकृत धान की बोली नहीं हो पाई। जिसकी वजह से खरीदारों, किसानों व मार्केट कमेटी अधिकारियों में बोली को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

किसान व मार्केट कमेटी अधिकारी बोली करवाना चाहते थे, जबकि व्यापारियों को कहना था कि बाहर की मंडियों में भाव कम रहने की वजह से मीडियम व हलकी धान के भाव में गिरावट है। लगभग 1 घंटे के बाद फुडग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बाबूराम उर्फ रूप चंद के हस्तक्षेप के बाद दोबारा बोली शुरू की गई। फैसला लिया गया कि सभी खरीदार बोली के समय अपने भाव के अनुसार बोली देगा। जिसके बाद 1121 धान 3714 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। उसके बाद मीडियम धान भी बोली पर 3250 रुपये से 3550 रुपये प्रति क्विंटल तक बिके। मंडी में मुच्छल व 1509 धान की आवक भी है और बगैर बोली प्रतिदिन बिक रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में प्रतिदिन बोली करवाई जाएगी। खरीदारों की सहमती से बोली चाहे एक या दो घंटा करें, अवश्य करवाई जायेगी। ताकि बोली पर सही भाव निकल जाए।
चरणदास, मार्केट कमेटी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें