बीज धांधली को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक किसान भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रणधीर सिंह ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव भूरा राम ने भाग लिया। इस मौके पर किसानों ने सरकार के नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
किसानों ने कहा कि गेहूं बीजाई का सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन गेहूं बीज विक्रेताओं द्वारा बीज में बड़ी धांधली की जा रही है। भूरा राम ने कहा कि कुछ किसानों ने बीज के थैले खरीदे और उनका वजन किया तो निर्धारित वजन से 3-4 किलो ग्राम वजन कम पाया गया। कई सरकारी निगम व एजेंसी द्वारा दिया जा रहा बीज भी कम मिल रहा है, जिसे भाकियू कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस भी सरकारी बीज बिक्री केंद्र या बीज विक्रेता द्वारा दुकानों पर इस प्रकार की धांधली पाई गई तो भाकियू उस प्रतिष्ठान के सामने धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करेगी। इस मौके पर ढांड ब्लाक प्रधान पिरथी कौल, नना कौल, धर्मा सिंह, विनोद शर्मा, सुरेश मुन्नारेहड़ी, राजकुमार शर्मा व ओमप्रकाश बरसाना भी मौजूद थे।