भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ रहा है-तेजबीर
फोटो नंबर-45
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सांच, बुच्ची, जांबा व टयोंठा में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। उन्होंने वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, वहीं पर सामप्रदायिक दंगे हो रहे है। गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर जिस तरह से अत्याचार किये जा रहे है, उससे भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र का पता चलता है। हरियाणा प्रदेश में राजनीतिक माहौल प्रतिदिन बदल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल चुकी है, जिससे आने वाला समय कांग्रेस का होगा। इस मौके पर रमेश कुमार, रामकिशन, मोहिंद्र, राजबीर, प्लेयर, रामपाल, भील सिंह, मेवा फौजी व विक्की जांगड़ा भी मौजूद थे।