डंपिग यार्ड मामला: मुख्य सफाई निरीक्षक ने पुलिस प्रशासन से मांगी सुरक्षा
सुरक्षा के साथ यार्ड में डाला जाएगा शहर का कचरा, यार्ड में कचरे को समतल करने का किया जा रहा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर स्थित डपिंग यार्ड में किसानों द्वारा सफाई कर्मचारियों को कूड़ा डालने की समस्या का डीसी से बातचीत होने के बावजूद भी हल नहीं हो सकता है। जिस कारण अभी तक नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी अभी तक इस डपिंग यार्ड में कचरा डालने का कार्य शुरु नहीं हो सका है। डपिंग यार्ड में कचरा डालने के लिए अब नगर परिषद के अधिकारियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। नपा के चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप ने बताया कि डंपिंग यार्ड में लगातार कचरा न डालने के कारण हो रही परेशानियों के चलते अब डीसी के आदेशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। फिलहाल डपिंग यार्ड में कचरे को समतल करने के कार्य के चलते यहां पर कचरा नहीं डाला जा रहा। एक दो दिनों तक कचरे को समतल करने के कार्य को पूरा करने के बाद यहां पर कचरा डालने के लिए पुलिस की सहायता ली जाएगी।
वहीं सिटी एसएचओ मनदीबप सिह ने बताया कि किसानों द्वारा विरोध के चलते डंपिग यार्ड पर कचरा न डालने की समस्या पर नपा के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मांगी गई है। जब भी वे डपिंग यार्ड पर कचरा डालने जाएंगे। उन्हें पुलिस की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।
अभी तक नियमित स्थान पर नहीं डाला जा रहा कचरा:-किसानों द्वारा विरोध के बाद खुराना रोड पर स्थित डपिंग यार्ड में कचरा न डलने के कारण नपा द्वारा दूसरी जगह पर भी नियमित रुप से कचरा नहीं डाला जा रहा है। जहां भी नपा के कर्मचारी किसी दूसरी जगह पर कचरा डालने लगते है तो वहां पर लोगों द्वारा विरोध होना शुरु हो जाता है।