फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाबड़ी के सूरजकूंड तीर्थ का करवाया जाऐगा जीर्णोंद्वार-प्रो. कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाबड़ी के सूरजकुंड तीर्थ का करवाया जाएगा जीर्णोद्धार: प्रो. कौशिक
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि हाबड़ी के सूरजकूंड तीर्थ का करोड़ों रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। विधायक हाबड़ी में कैनाल रेस्ट हाउस से लेकर नहर की पटरी के साथ-साथ सरदार जसवंत सिंह के डेरे तक बनने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। सरदार शीशा सिंह के डेरे पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रो. कौशिक ने कहा कि गांव के विकास में कोई कसर नहीं रहने दी जाऐगी। सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाऐगा। सरदार शिशा सिंह व अनूप सिंह के डेरे तक बनने वाली सड़क के टेंडर हो चुके है, कार्य तेजी से पुरा किया जाएगा। गांव में बनने वाली आधुनिक हाकी एकेडमी प्रदेश की पहली एकेडमी होगी। इस मौके पर बाबू मदन मोहन, बलदेव सिंह जत्थेदार, शीशा सिंह, बूटा सिंह नंबरदार, स्वरूप सिंह, बलकार सिंह, भूपेंद्र सिंह चीमा, लखा सिंह, जसवंत सिंह समरा, गुलाब सिंह, कवंरजीत सिंह, गुरलाल, तजेंद्र सिंह, सोनू व कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें