फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी माह में 30 मामलों में 11 लाख से अधिक की राशि बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
11 लाख से अधिक की राशि बरामद की
विज्ञापन

कैथल। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस द्वारा गत जनवरी माह के दौरान विभिन्न 30 मामलों में 11 लाख 72 हजार 310 रुपये बरामद किए गए। आबकारी अधिनियम, मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम तथा हथियार अधिनियम के विभिन्न मामलों में अवैध शराब, लाहन, मादक पदार्थों में चूरापोस्त, गांजा, स्मैक तथा हथियार अधिनियम के तहत पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए गए। गत माह के दौरा हत्या का एक मामला भी निपटाया गया। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गत जनवरी माह के दौरान धोखाधड़ी के 3 मामलों में 4 लाख 99 हजार, चोरी के 6 मामलों में 6 लाख 16 हजार, भारतीय दंड संहिता की धारा 356 के तीन मामलों में 35 हजार 100 तथा जुआ अधिनियम के 18 मामलों में 22 हजार 210 रुपये बरामद किए गए। इसी दौरान हथियार अधिनियम के 2 मामलों में 315 व 32 बोर के एक-एक पिस्तौल एवं 6 कारतूस भी बरामद किए गए। गत जनवरी माह के दौरान ही आबकारी अधिनियम के 43 मामलों में 75.25 बोतल अवैध शराब तथा 30 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम के 11 मामलों में 2 किलो 800 ग्राम चूरापोस्त, एक किलो 160 ग्राम गांजा तथा 170.75 मिली ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें