अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। जहां पूरे हरियाणा में फिल्म पद्मावत के विरोध के चलते हरियाणा के सभी सिनेमाघरों को सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं गुहला चीका के रेडरॉक्स सिनेमाघर के प्रबंधक को भी करनी सेना द्वारा तोड़-फोड़ की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। वही चीका थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह द्वारा सिनेमाघर में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। रॉक्स सिनेमा के प्रबंधक सोनू जांगड़ा ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से सूचित किया कि कुछ लोग उन्हें 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत को न चलाने के लिए धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से चीका के सिनेमा घर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
चीका के सिनेमा में करणी सेना ने दी तोड़-फोड़ की धमकी
फोटो नंबर-40