फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज चुनाव-सभी नामांकन सही पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी शिक्षण संस्थाओं की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करवाने वाले सभी उम्मीदवारों के आवेदन फार्म जांच में सही पाए गए। आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। जिसमें संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कुछ ओर उम्मीदवार सतीश बंसल ग्रुप का समर्थन कर सकते हैं। मंगलवार को एक निर्गुट उम्मीदवार सुभाष चंद मित्तल ने सतीश बंसल ग्रुप के उम्मीदवार सुदेश बंसल को समर्थन देने का एलान कर दिया है।
चुनाव अधिकारी तहसीलदार रविंद्र मलिक ने बताया कि सभी 38 नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई तथा उसके साथ लगाए गए सभी दस्तावेजों को देखा गया जो हर दृष्टिकोण से सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत प्रत्याशियों की सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया गया है। मतदान के लिए मतदान केंद्र स्थापित करने हेतु सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं ताकि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव संपन्न करवाए जा सके। 13 जनवरी को मतदान के लिए गठित की गई पोलिंग पार्टियों की रिहर्सल होगी तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ 14 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए सामग्री भी वितरित की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग, चुनाव संयोजक प्रबोध बिंदलिश मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए हुई मंत्रणा : चुनाव अधिकारी रविंद्र मलिक ने मतदान के दृष्टिगत हेतु केंद्र स्थापित करने के लिए भेजे गए निर्वाचन कानूनगो शमशेर सिंह ने केंद्र की व्यवस्था में उपयोग में लाए जाने वाले सामान के बारे में मंत्रणा की। निर्वाचन कानूनगो ने बताया कि मतदान केंद्र में एक पीठासीन अधिकारी सहित सहायक पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी की बैठने की व्यवस्था होगी। मतदाता के केंद्र में दाखिल होने के बाद पहले नंबर पर बैठने वाले पोलिंग अधिकारी मतदाता सूची में वोटर का नाम मार्क करेंगे तथा आईडी देखते हुए उंगली पर अमिट स्याही लगाएंगे। उसके बाद बैठे सहायक पीठासीन अधिकारी नाम का इंद्राज करके स्लीप जारी करेंगे तथा पीठासीन अधिकारी उस स्लीप के आधार पर बैलेट पेपर जारी करने के उपरांत मतदाता को बैलेट बॉक्स में मत डालने के लिए भेजेंगे। मतदान उपरांत मतदाता दूसरे द्वार से बाहर की ओर प्रस्थान करेगा। मतदान केंद्र की ढांचागत व्यवस्था के बारे में निर्वाचन कानूनगो ने आरवीएस के चुनाव संयोजक प्रबोध बिंदलिश से गहन मंत्रणा की। संयोजक ने बताया कि मतदान के लिए मतदान पेटियां सभी कॉलेजियम हेतु तैयार कर ली गई है।
सतीश बंसल ने कहा कि उनका ग्रुप सभी 21 कॉलेजियम में विजय हासिल करेगा। 5 उम्मीदवारों के सामने किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। उनका चयन तय है। वहीं मंगलवार को कॉलेजियम 18 के उम्मीदवार के सामने नामांकन भरने वाले निर्गुट उम्मीदवार सुभाष चंद मित्तल ने अपना समर्थन सुदेश बंसल को देने का फैसला लिया है। कुछ और उम्मीदवारों से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कुछ और उम्मीदवार अपना समर्थन दे सकते हैं।
वहीं सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से विष्णु भगवान मित्तल ने भी अपने व अपने ग्रुप के उम्मीदवारों के लिए लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप की ओर से जितने भी उम्मीदवार मैदान में हैं, सभी में जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन



आरकेएसडी कॉलेज चुनाव- सभी नामांकन सही, आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
एक और उम्मीदवार ने सतीश बंसल ग्रुप को समर्थन दिया, सतीश बंसल ग्रुप के 6 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावनाएं बढ़ीं, 5 के मुकाबले में नहीं है एक भी उम्मीदवार
फोटो संख्या-9 व 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें