आईटीबीपी जवान कपिल हत्या के मामले में एसपी अंबाला से पहुंचे गांव के लोग
कैथल। गांव क्योड़क के आईटीबीपी जवान कपिल देव पुत्र ओमवीर की मौत की जांच अब जीआरपी सीआईए पुलिस को सौंप दी गई है।
गांव क्योड़क के सैकड़ों लोग हत्या के मामले में जीआरपी एसपी अंबाला से मिलने के लिए अंबाला पहुंचे थे। लेकिन एसपी अंबाला नहीं मिले तो वे उनसे मिलने के लिए पंचकूला पहुंचे। वहां एसपी ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मामले की जांच सीआईए को सौंपने की बात कही।
विदित रहे कि कपिल देव गत 9 दिसंबर को गांव क्योडक़ से अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में गांव गंजबढ़ (पानीपत) गया था। वहां उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। कपिल देव के भाई नरेश कुमार ने हत्या का आरोप गांव क्योड़क के ही जितेंद्र, टिंकू व गांव गंजबढ़ के ही एक व्यक्ति पर लगाया था। जीआरपी पानीपत ने तीनों पर हत्या का मामला भी दर्ज किया, जिसकी एफ.आई.आर. नंबर 105 है। हत्या के 18 दिन बीत जाने के बाद भी जीआरपी पानीपत पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी नहीं कर पाई है। नरेश कुमार ने बताया कि कपिल आईटीबीपी रामगढ़ पंचकूला में कमांडेट ऑफिसर का ड्राइवर था।