फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 10 हजार से अधिक की राशि बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा खाईवाली करने वालों से 10 हजार से अधिक की राशि बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के लिए रविवार का दिन भारी पड़ा। अभियान के तहत पुलिस ने आधा दर्जन स्टोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार 255 रुपये बरामद किए। पुलिस छापेमारी के कारण सट्टा खाईवाली का कारोबार करने वाले अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेेक्टर सत्यवान की अगुवाई में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ने एक सूचना पर सिरटा रोड शनि मंदिर के पास सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे महादेव कॉलोनी निवासी संजीव उर्फ टिंकू के पास नकली सट्टेबाज के तौर पर सादा कपड़ों में एएसआई जयकरण को 100 रुपये देकर 30 नंबर पर सट्टा लगाने भेजा। सट्टा लगते ही हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 100 रुपये सहित कुल 2640 रुपये सट्टा नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में सीआईए-टू पुलिस के एएसआई रामबीर ने दोपहर के समय थाना पूंडरी के गांव हाबड़ी में सट्टा खाईवाली कर रहे इसी गांव निवासी राजकुमार के पास सिपाही मनोज कुमार को नकली सट्टेबाज के रूप में सिपाही मनोज कुमार को 27 नंबर पर 20 रुपये का दांव लगाने भेजा। मौके पर एचसी राजबीर सिंह ने आरोपी को दबोच लिया। जिसके कब्जे से 1050 रुपये नकदी बरामद की गई। सीआईए-टू पुलिस के हेड कांस्टेबल कमलजीत की टीम ने राजकीय हाइस्कूल गुहला रोड चीका के नजदीक सट्टा खाईवाली कर रहे नरेश निवासी के पास नकली सट्टेबाज के तौर पर सादा कपड़ों में एएसआई जयकरण को 10 रुपये देकर 10 नंबर पर सट्टा लगाने भेजा। एचसी कमलजीत की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया गया, जिसके कब्जे से 1520 रुपये सट्टा राशी बरामद की गई।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में एसआई जितेंद्र कुमार की टीम ने गली नंबर 8 सिरटा रोड कैथल पर सट्टा खाईवाली कर रहे महेंद्र कुमार के पास सिपाही करनैल सिंह को नकली सट्टेबाज के तौर पर 50 नंबर पर 10 रुपये लगाने भेजा। जिसके कब्जे से 3110 रुपये सट्टा राशि बरामद हुई। सीआईए-1 पुलिस के एएसआई जयभगवान की टीम ने रात को सादा कपड़ों में हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह को ट्रक यूनियन कार्यालय कैथल के नजदीक सट्टा खाईवाली कर रहे बालाजी कॉलोनी निवासी राजकुमार के पास 28 नंबर पर 10 रुपये लगाने भेजा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया गया है। जिसके कब्जे से 1280 रुपये नकदी बरामद की गई। इस कड़ी में चौकी अनाज मंडी कैथल पुलिस के एएसआई रामनिवास की टीम ने शक्ति नगर में सट्टा खाईवाली कर रहे चंदाना गेट कैथल निवासी पवन को काबू किया। जिसके कब्जे से 655 रुपये सट्टा राशि बरामद हुई। आरोपियों को जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें