फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंची सचिव मार्केटिंग बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव कैथल व लेखाकार चंडीगढ़ तलब
विज्ञापन

मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंची सचिव मार्केटिंग बोर्ड, खंगाला रिकॉर्ड
फर्जी खरीद के माध्यम से हो रही टैक्स चोरी का मामला

मामले की जांच जारी
सीएम निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा की गई है मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी से टेक्स चोरी करके हो रही धान की बिक्री व भूसा उठाने के मामले में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद मंगलवार बाद दोपहर सचिव मार्केटिंग बोर्ड ने मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंच कर रिकॉर्ड खंगाला। वे करीब 6 बजे तक कार्यालय का रिकॉर्ड खंगालती रही। बाद में सचिव अजय श्योराण सहित कर्मचारियों को रिकॉर्ड सहित चंडीगढ़ मुख्यालय तलब किया। इसके बाद बुधवार सुबह कर्मचारी रिकॉर्ड लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय पहुंचे। जहां मामले में फिर से छानबीन की गई।
विदित रहे कि मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर द्वारा अनाज मंडी में फर्जी गेट के माध्यम से टैक्स चोरी कर धान की खरीद-फरोख्त करने, भूसा उठान में गड़बड़ी करने सहित कई तरह की शिकायतें विभाग में दी थी। स्वयं एडीसी की छापेमार कार्रवाई में कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही, भूसा का ठेका छोड़ने में लापरवाही सहित कई बातों को पकड़ा जा चुका है। इसके बाद एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने एक ट्राली को बिना टैक्स भरे धान भरकर एक राइस मिल में ले जाते हुए पकड़ा था। इन सभी मामलों में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को मार्केटिंग बोर्ड की सचिव उषा खंगवाल कैथल मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की। यहां फर्जी गेटपास संबंधी शिकायत के कागजात जुटाए। उन्होंने शाम 6 बजे तक कागजात खंगाले। इसके बाद सचिव अजय श्योराण सहित कई कर्मचारियों को चंडीगढ़ रिकॉर्ड सहित तलब किया। कार्यालय से पता चला कि कुछ कर्मचारी व सचिव बुधवार को चंडीगढ़ में थे। पूरा दिन मामला मार्केट कमेटी कार्यालय में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें