फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया गए युवक की फैक्ट्री के बाहर हुए झगड़े में तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया में कैथल के युवक की हत्या
विज्ञापन

कैथल। जनवरी माह में मलेशिया में एक फैक्ट्री में काम करने गए गांव तारागढ़ के युवक की पंजाब के एक युवक के साथ फैक्ट्री के बाहर हुए झगड़े में गत 2 दिसंबर को हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिजन उसके शव को भारत लाने के प्रयास में जुट गए। गांव तारागढ़ से मृतक युवक विकास के परिजन वीरवार को सांसद दुष्यंत चौटाला से मिले। साथ ही रक्षा राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से मिलकर जल्द शव स्वदेश पहुंचाने की मांग की।
तारागढ़ निवासी सुभाष ने बताया कि उनके परिवार से 21 वर्षीय विकास 11 माह पहले मलेशिया गया था। जहां 2 दिसंबर को उसकी हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। उसके साथ पंजाब के एक युवक की भी हत्या की गई है। विकास के पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहे हैं। विकास ही परिवार की एक उम्मीद था। उसका छोटा भाई 11वीं में पढ़ता है। उसे एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी सरकार से मांग है कि उसके शव को जल्द स्वदेश पहुंचाया जाए। साथ ही परिवार की मदद की जाए।
विज्ञापन



परिवार के बेहतर भविष्य के सपने लेकर मलेशिया गया था विकास
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव तारागढ़ से 11 माह पहले परिवार के बेहतर भविष्य के सपने लेकर मलेशिया गए 21 वर्षीय युवक की एक फैक्ट्री के बाहर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। 2 दिसंबर को हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर वीरवार को परिजन दिल्ली पहुंचे। जहां शव को भारत लाने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मिले। आवश्यक कागजी कार्रवाई कर कागजात मलेशिया दूतावास भेज दिए हैं। अब शुक्रवार को पता चल सकेगा कि शव कब तक स्वदेश पहुंचेगा।
गांव तारागढ़ निवासी सुभाष ने बताया कि उनके परिवार से 21 वर्षीय विकास बारहवीं व आईटीआई का कोर्स करने के बाद गत जनवरी माह में मलेशिया में काम के लिए गया था। उसके पिता ईश्वर सिंह के पास महज पौना एकड़ जमीन है। छोटा भाई अभी 11वीं में पढ़ता है। जबकि एक बेटी की ईश्वर सिंह शादी कर चुके हैं। उन्हें दो दिन पूर्व पता चला कि विकास के साथ मलेशिया में कुछ घटना हुई है। बाद में पता चला कि उसकी वहां किसी झगड़े में हत्या कर दी गई है। वहां कार्यरत एक पंजाब के युवक की भी हत्या हुई है। उनके साथ काम कर रहे कुछ युवकों ने परिजनों को यह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने दूतावास में भी संपर्क किया। गांव से मौजिज लोग वीरवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने सांसद दुष्यंत चौटाला से मिलकर शव भारत लाए जाने में मदद की मांग की। उन्होंने रक्षाराज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से बात की। जिस पर मंत्री ने दूतावास अधिकारियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब आवश्यक पारिवारिक जानकारी व कागजात ई-मेल के माध्यम से वहां भेज दिए गए हैं। चूंकि अभी वहां रात हो चुकी है। तो सुबह पता चलेगा कि शव कब तक वापिस पहुंचेगा।
परिवार की हालत काफी कमजोर, परिजनों में शोक की लहर : शोक संतप्त परिजनों ने बताया कि अभी तक परिवार के सभी सदस्यों को भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। महज पौना एकड़ जमीन के सहारे गुजारा कर रहे परिवार के पास कोई आय का साधन नहीं हैं। बुजुर्ग पिता ईश्वरसिंह ने बताया कि विकास ही उनकी आशा की किरण था। न जाने उसके साथ वहां क्या हुआ है। उनकी सरकार से मांग है कि उनके बेटे के शव को जल्द से जल्द भारत लाएं। वहीं गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए।
विज्ञापन

परिवार में दो विवाह, मातम में बदलीं खुशियां : मृतक विकास के भतीजे गुरमीत व परिवार में एक ओर बेटी का विवाह है। इस सूचना के बाद पूरे परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गई हैं। परिजन मनदीप, इंद्र सिंह, सुशील कुमार, रणधीर सिंह, धीरा, बलिंद्र सिंह देर रात्रि शव को भारत लाए जाने की जानकारी हासिल कर रहे थे। साथ ही मृतक के पिता को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें