फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों के लिए इस्पात के मकान बनाएगी सरकार-बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब परिवारों के लिए इस्पात के मकान बनाएगी सरकार : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2022 तक देश में गरीब परिवारों के लिए 5 करोड़ मकान बनाए जाएंगे। इन मकानों के निर्माण में इस्पात की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। चौधरी बीरेंद्र सिंह रविवार को स्वच्छता से सेवा अभियान का शुभारंभ करने के बाद स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह व भाजपा नेता अरुण सर्राफ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को अब डेढ़ लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी तथा मकान निर्माण के लिए 70 हजार रुपये का ऋण भी ले सकता है। इस आवास योजना के तहत स्टील के मकानों का निर्माण भी किया जाएगा। क्योंकि स्टील के मकानों को गरीब आदमी 15-20 साल रहने के बाद दोबारा बेच सकता है। उन्होंने कहा कि देश में अब कंकरीट, सीमेंट, लोहे के पुलों के साथ-साथ स्टील के पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। क्योंकि स्टील के पुल जल्दी बनने के साथ-साथ इनकी उम्र 100 से 140 साल होगी। वैसे भी स्टील स्वास्थ्य की दृष्टि से भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में देश में 16 लाख टन स्टील का उत्पादन किया है। इस्पात उद्योगों पर सवा 3 लाख करोड़ का ऋण था, जो अब लगभग समाप्ति की ओर है। पिछले सवा साल इस्पात के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है तथा आयात में 39 प्रतिशत की कमी आई है। इस दौरान घरेलू इस्पात उद्योग को बढ़ावा दिया गया है। भारत स्टेनलेस स्टील में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। नई इस्पात नीति के तहत उत्पादन और खपत का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सैनी ने बयानबाजी कर लोकतंत्र का कर रहे भद्दा मजाक : सांसद राजकुमार सैनी की गांव सेरहदा में होने वाले कार्यक्रम के रद होने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद बयानबाजी करके लोकतंत्र का भद्दा मजाक कर रहें है। वे बयानबाजी करके समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। यदि वे सच में लोकतंत्र का सम्मान करते हैं तो उन्हें ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। यह समाज के आपसी भाईचारे को खराब करती करती है। किसी को भी ऐसा व्यवहार की लोकतंत्र अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें