फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा भारती स्कूल के चार स्काउट्स हुए राज्यपाल से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा भारती स्कूल के चार स्काउट राज्यपाल से सम्मानित
विज्ञापन

कलायत। एक वर्ष में भारत स्काउट एवं गाइड के कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 150 छात्रों को राजभवन में राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल के चार स्काउट भी शामिल रहे। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिन स्काउट ने पूरे वर्ष सभी कैंपों में भाग लिया और सभी गतिविधियों में शामिल रहे। उनका अनुशासन भी श्रेष्ठ था, उन्हें सम्मानित किया गया है। हरियाणा भर से ऐसे 150 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इनमें से उनके स्कूल के ग्यारहवीं साइंस से अनीशा और अंजू, कक्षा नौ से आजाद तथा आठवीं से कमल शामिल हैं। इन बच्चों के सम्मान में शिक्षा भारती कलायत में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित होंने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें