फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने प्रांतीय उप प्रधान को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने प्रांतीय उप प्रधान को किया सम्मानित
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान रामफल शिमला ने की। जबकि मंच संचालन रोडवेज के डिपो सचिव महावीर सिंह ने किया। डिपो प्रधान रामफल शिमला ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा हरियाणा के प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान पहल सिंह तंवर को परिचालक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के सम्मान में बैठक आयोजित की गई है। यूनियन ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहल सिंह तंवर द्वारा सभी कर्मचारियों के समान रूप से अधिकारियों से तालमेल करके कार्य करवाने का भरसक प्रयत्न रहता है। जिस पर सभी कर्मचारी उनका पूरा सम्मान करते हैं। इस अवसर पर सतनाम सिंह, रामफल सिरटा, बलवान कुंडू, रामपाल नैणा, सुरेश कुमार, श्याम लाल कल्याण, प्रदीप कुमार, राजपाल खुराना, जोगी राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें