फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव क्योड़क सहित आस-पास के गांवों के लोगों को गैस के लिए नहीं जाना पड़ेगा कैथल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब लोगों को रसोई गैस के लिए नहीं जाना पड़ेगा कैथल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव क्योड़क सहित आस-पास के गांवों के लोगों को अब गैस के लिए कैथल नहीं जाना पड़ेगा। यहां एक गैस एजेंसी की शुरुआत हो गई है। करीब 15 गांवों के लोगों को इसी क्षेत्र में यह सुविधा मिलेगी। भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने एजेंसी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां से लोगों को गैस लेने के लिए कैथल जाना पड़ता था। लोगों की जरूरत को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र में एक गैस एजेंसी खोलने का निर्णय लिया था। जो आज क्रियान्वित हो गया है। इस क्षेत्र के 15 गांव को फायदा होगा, जिन्हें आने जाने में भारी परेशानी होती थी और वह अपने नजदीक से ही गैस सिलेंडर प्राप्त कर लिया करेंगे। इस अवसर पर किशन कुमार गर्ग, संदीप गर्ग, विक्की, महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, सागर, राम सिंह मिस्त्री, तेलूराम, वीराराम, ईश्वर सिंह, मिंटू नंबरदार, रामफल, जग्गा सैनी, जनकराज, वक्की, हुकम सिंह नंबरदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें