फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाकिस्तान से आए 70 बुजुर्गों को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 13 Aug 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आजादी के समय 1947 में भारत व पाकिस्तान के बंटवारे का दंश झेल चुके बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए रविवार को विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का गीता भवन मंदिर आयोजन होगा। इसमें पाकिस्तान से आए 70 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कोयल पर्यटन केंद्र में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि कार्यक्रम में 80 साल से ज्यादा आयु के 70 बुजुर्ग शामिल होंगे। भगत ने कहा कि वे बुजुर्ग हैं जो पाकिस्तान से आए थे और यहां आकर अपनी मेहनत से व्यापार स्थापित कर बच्चों का पालन-पोषण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस तरह से कार्यक्रम हर जिले में जिले आयोजित करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वर्ष 1947 में जो बुजुर्ग बंटवारे का दंश झेलकर पाकिस्तान से यहां आकर बसे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

चेयरमैन कैलाश ने कहा कि इस कार्यक्रम में शहर से संत हरि शास्त्री, मुख्यमंत्री के सलाहकार भारत भूषण भारती, पूंडरी से सतपाल चुघ, मुख्तयार सिंह शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें