कैथल। थाना राजौंद पुलिस टीम की ओर से गांव संतोख माजरा में स्थित एक मकान में ताश से जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को काबू कर किया गया। उनके कब्जे से 5 हजार 610 रुपये नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना राजोंद में टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान गांव संतोख माजरा चर्च के पास मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस ने मकान पर दबिश दी। वहां आरोपी संतोख माजरा निवासी नरेश, रहमत, अगस्तीन, सनावर, चन्दन, गौरव व बेसा को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 हजार 610 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।